Gumla Free Bike training: झारखंड के गुमला जिले में रहने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप बेरोजगार हैं और कोई स्किल सीखकर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, तो अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गुमला जिले के सिलम में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के RSETI (स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा फ्री में बाइक रिपेयरिंग ट्रेनिंग दी जा रही है।
ये ट्रेनिंग 15 जुलाई से शुरू हो रही है और इसकी अवधि 30 दिन की होगी। खास बात यह है कि यहां ट्रेनिंग के साथ-साथ निःशुल्क भोजन और आवास की भी सुविधा मिलेगी। यानी आप बिना किसी खर्च के स्किल सीख सकते हैं और आगे चलकर खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं।
क्या सिखाया जाएगा इस ट्रेनिंग में?

इस कोर्स में आपको बाइक सर्विसिंग, इंजन रिपेयरिंग, शॉकर सुधार, वायरिंग और दूसरी तकनीकी बातें सिखाई जाएंगी। इन सभी चीजों की जरूरत हर जगह होती है और आज के समय में बाइक रिपेयरिंग एक बढ़िया स्किल बन चुकी है, जिससे आप गांव या शहर कहीं भी काम शुरू कर सकते हैं।
Gumla Free Bike training रोजगार के लिए मिलेगा लोन
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आप बैंक से सब्सिडी पर लोन भी ले सकते हैं। PMEGP और मुद्रा योजना के तहत 35% सब्सिडी के साथ 50 हजार से लेकर 50 लाख तक का लोन मिल सकता है।
कौन ले सकता है हिस्सा?
18 से 45 साल की उम्र के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियां इस ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसी खास डिग्री या योग्यता की जरूरत नहीं है।
Read More: Kia Carnival 2025 Review: The Ultimate Luxury MPV That Redefines Family Travel
जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड, बीपीएल या राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और यदि हो तो स्वयं सहायता समूह का कार्ड साथ ले जाएं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और कुछ नया सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से ना जाने दें।
Author Profile

- My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.
Latest entries
UDAIPURApril 13, 2026ऑपरेशन त्रिनेत्र: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1287 किलो डोडा चूरा जब्त; 3 स्कॉर्पियो बरामद
RAJASTHANApril 13, 2026Police Seize Illegal Brown Sugar and Arrest Two in Salmgarh Operation
RAJASTHANApril 13, 2026Action Taken Against Illegal Sand Transportation; Dumper Detained
HEADLINESApril 13, 2026Political Tensions Rise Over Rajasthans Ambitious Refinery Project

