उदयपुर। पुलिस थाना धानमण्डी एवं यातायात पुलिस (Traffic Police) की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब (Illegal English Liquor) के परिवहन का बड़ा मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान एक थार गाड़ी (Thar Vehicle) को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाना धानमण्डीः जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा शराब तस्करी (Liquor Smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश ओझा, वृताधिकारी नगर पश्चिम श्री राजेश यादव एवं पुलिस उप अधीक्षक यातायात श्री अशोक आंजना के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
श्री जगदीश कुमार (प्रशिक्षु RPS) थानाधिकारी, धानमण्डी मय टीम एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से देहलीगेट क्षेत्र में एक संदिग्ध थार गाड़ी को रोका, जिसके आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। चेकिंग (Vehicle Checking) के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान गाड़ी से 13 अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 बोतल एवं 92 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने शराब सहित थार गाड़ी को जब्त कर परिवहन कर रहे आरोपी अविनाश कुमार पुत्र श्री सुरेश भाई (उम्र 30 वर्ष), निवासी लसानी थाना भीम जिला राजसमंद, हाल न्यू संस्कार तीर्थ सोसायटी, ओढव थाना ओढव जिला अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त थार गाड़ी की कुल कीमत करीब 14.60 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में प्रकरण संख्या 28/2026 धारा 19/54, 54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 एवं धारा 341(2)(3), 345(3) BNS 2023 के तहत केस दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान (Investigation) जारी है।
Author Profile

- My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.
Latest entries
TECHNOLOGYApril 4, 2026Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Now Available at a Massive Discount of ₹25,199
HEADLINESApril 4, 2026Tragic Collapse of Four-Story Hotel in Madhya Pradesh Claims One Life
UDAIPURApril 4, 2026देवास तृतीय बांध परियोजना का निरीक्षण, सुरंग निर्माण कार्य की प्रगति पर लिया जायजा
RAJASTHANApril 4, 2026बारां में सनसनीखेज खुलासा: कलयुगी दोहिता ही बना नाना का कातिल, ₹2000 के लिए पत्थर से हत्या कर कुएं में फेंकी लाश


