उदयपुर, 16 अप्रैल। उदयपुर पुलिस के Operation Trinetra के तहत अवैध मादक पदार्थ (Illegal Drugs) के खिलाफ जारी अभियान में घासा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 878 ग्राम अफीम (Opium) और 51 लाख 65 हजार रुपये नकद (Cash) बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) और सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी (मावली) के सुपरविजन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी घासा सुरेन्द्र सिंह मय टीम एवं एएनटीएफ (ANTF Unit) उदयपुर की संयुक्त टीम ने 16 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर ग्राम डिगरकिया में दबिश दी। तलाशी (Search Operation) के दौरान आरोपी राजू पुत्र फतहलाल पाटीदार (उम्र 25 वर्ष) के रिहायशी मकान के कमरों से 878 ग्राम अवैध अफीम और 51.65 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया और बरामद माल को जब्त कर प्रकरण दर्ज (Case Registered) किया गया। मामले का अनुसंधान फतेहनगर थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया द्वारा किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद नकदी का संबंध अवैध मादक पदार्थ तस्करी (Drug Trafficking) से है या नहीं। उदयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile

- My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.
Latest entries
INDIAApril 17, 2026घासा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 878 ग्राम अफीम और 51.65 लाख नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
RAJASTHANApril 17, 2026Renowned Singer Anuradha Paudwal Visits Shrinathji Temple
HEADLINESApril 17, 2026Heated Debate in Lok Sabha Over Womens Reservation Bill
HEADLINESApril 17, 2026Ashok Gehlot Critiques PM Modi on Womens Reservation Bill, Questions BJPs Commitment to Women Leadership

