बारां में सनसनीखेज खुलासा: कलयुगी दोहिता ही बना नाना का कातिल, ₹2000 के लिए पत्थर से हत्या कर कुएं में फेंकी लाश

जयपुर, 4 अप्रैल। बारां जिले के सारथल थाना क्षेत्र में हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग बद्रीलाल की नृशंस हत्या (Brutal Murder Case) की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान (Technical Investigation) और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगालने के बाद आरोपी दोहिते रणजीत को अकलेरा बस स्टैंड से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। आरोपी अपने नाना की हत्या कर फरार होने की फिराक में था।

कातिल

एसपी अंदासु ने बताया कि 27 मार्च 2026 को फरियादी भैरूलाल द्वारा सारथल के सीएचसी में रिपोर्ट दी गई थी कि उसका बड़ा भाई बद्रीलाल (80) खेत पर बने चबूतरे पर पूजा-पाठ करता था और रात को वहीं सोता था। सुबह चाय देने गई भाभी ने देखा कि बद्रीलाल का शव कुएं में पड़ा है, जिसके सिर पर गंभीर चोट और पैर बंधे हुए थे। रिपोर्ट पर पुलिस थाना सारथल में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और वृताधिकारी छबड़ा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सारथल, हरनावदाशाहजी, इकलेरा और झालावाड़ क्षेत्र के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी व आसूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी रणजीत (25) निवासी ल्हास थाना घाटोली, हाल निवासी सारथल को अकलेरा बस स्टैंड से डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार (Confession) कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने नाना से 2000 रुपये मांगे थे और रुपये नहीं देने पर गुस्से में आकर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक बद्रीलाल पिछले नौ दिनों से अपने खेत पर बने शंकर भगवान के चबूतरे पर पाठ-पूजा कर रहे थे। 26 मार्च की रात गांव में शादी का कार्यक्रम था, जिसके कारण उनकी पत्नी खेत पर नहीं गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने सोते हुए नाना के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

आरोपी कई दिनों से अपने नाना की रैकी (Recce) कर रहा था। 26 मार्च की रात करीब 1 बजे खेत पर पहुंचकर उसने सोते हुए नाना के सिर पर दो बार पत्थर से वार किया और हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर कुएं तक ले गया, पैरों को बांधकर पत्थर के साथ कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद वह रातभर गायब रहा और सुबह अपनी मौसी गुड्डी बाई के घर जाकर सो गया। अगले दिन शाम करीब 6 बजे वह सारथल से इकलेरा की ओर भाग गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी और उसकी मां लंबे समय से मृतक बद्रीलाल के घर पर ही रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपी रणजीत के खिलाफ झालावाड़ जिले में पहले से चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट (Arms Act) सहित कुल 4 मामले दर्ज हैं।

Author Profile

Ganpat Singh Chouhan
Ganpat Singh Chouhan
My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.

Leave a Comment

BREAKING NEWS:
Special Campaign Launched to Prevent Non-Agricultural Use of Urea BJP MP Ghanshyam Tiwari Criticizes Former CM Ashok Gehlot Over Controversial Remarks Inauguration of Newly Constructed Dharmshala at Gorakhnath Temple Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Now Available at a Massive Discount of ₹25,199 Tragic Collapse of Four-Story Hotel in Madhya Pradesh Claims One Life देवास तृतीय बांध परियोजना का निरीक्षण, सुरंग निर्माण कार्य की प्रगति पर लिया जायजा बारां में सनसनीखेज खुलासा: कलयुगी दोहिता ही बना नाना का कातिल, ₹2000 के लिए पत्थर से हत्या कर कुएं में फेंकी लाश रोहित गौदारा गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से दबोचा 10 लाख की रंगदारी मांगने के बाद दिनदहाड़े डकैती, पुलिस ने 5 घंटे में हिस्ट्रीशीटर समेत 2 बदमाश दबोचे उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थार गाड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार