उदयपुर मर्डर केस का खुलासा: युवक की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

Udaipur murder

उदयपुर, 9 अप्रैल। घंटाघर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या (Murder Case) के सनसनीखेज मामले में उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 की रात बच्छूघाटी क्षेत्र में आपसी रंजिश (Personal Rivalry) के चलते साहिल नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में गौरव उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान उर्फ डायर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नईम शेख, कुन्दन कुशवाह और जोयेब खान उर्फ अक्कू की तलाश जारी है।

प्रार्थी जिलानी खान निवासी अंबावगढ़ ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई साहिल, जिशान और युसुफ खान के साथ चेतक सर्कल चाय पीने गया था। इसी दौरान जिशान के मोबाइल पर नईम शेख का फोन आया और दोनों के बीच गाली-गलौच (Verbal Abuse) हुई। नईम ने जान से मारने की धमकी (Death Threat) दी।

इसके बाद सभी बिच्छूघाटी पहुंचे, जहां नईम, कुन्दन और उनके अन्य साथियों ने मिलकर साहिल पर चाकू (Knife Attack) और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को एमबी हॉस्पिटल (MB Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी और विभिन्न थाना प्रभारियों के निर्देशन में टीमों को नाथद्वारा, राजसमंद, भीलवाड़ा सहित कई स्थानों पर भेजा गया।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सैकड़ों CCTV फुटेज (CCTV Footage) खंगालते हुए तकनीकी आसूचना (Technical Intelligence) और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर गौरव उर्फ बिट्टू को भीलवाड़ा के माण्डल से दिल्ली भागते समय प्राइवेट बस से और मोहम्मद सुहान डायर को भीण्डर से डिटेन कर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि घटना से पहले जोयेब खान उर्फ अक्कू और जिशान उर्फ हड्डी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नईम और कुन्दन ने जिशान और साहिल को फोन कर धमकी दी और बिच्छूघाटी बुलाकर हमला कर दिया।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड : मामले में शामिल कई आरोपी हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) हैं। नईम और कुन्दन के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार (Illegal Weapons) और मादक पदार्थों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न गंभीर अपराधों के केस दर्ज हैं।

Author Profile

Ganpat Singh Chouhan
Ganpat Singh Chouhan
My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.

Leave a Comment

BREAKING NEWS: