उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने कुराबड़ थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज (FIR Registered) करवाया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए संपर्क कर अश्लील हरकतें (Obscene Acts), ब्लैकमेल (Blackmail) और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2025 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर ‘मुकेश चौबीसा’ नाम से रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की, लेकिन अगले दिन मैसेज आने लगे। आरोपी ने खुद को मदार बड़गांव निवासी और पुलिस में कांस्टेबल (Constable) बताते हुए कुराबड़ थाने में पदस्थापित होना बताया।
आरोप है कि आरोपी लगातार मैसेज कर छात्रा पर बात करने का दबाव बनाता रहा। जब छात्रा ने परिवार की जानकारी देने से मना किया तो उसने पुलिस में होने का डर दिखाकर लोकेशन (Location Tracking) पता होने की बात कही और धमकाया। डर के चलते छात्रा ने परिवार की जानकारी साझा कर दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी कॉलेज जाते समय उसका पीछा (Stalking) करता और बात करने के लिए दबाव बनाता। उसने धमकी दी कि बात नहीं करने पर वह उसके पिता को झूठे केस (False Case) में फंसा देगा।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने छात्रा को डरा-धमकाकर यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक कैफे पर बुलाया, जहां उसके अर्द्धनग्न फोटो (Obscene Photos) लिए। इसके बाद वह लगातार उसका पीछा करता और शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाने के लिए दबाव डालता। इंकार करने पर आरोपी कथित तौर पर फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा।
आरोप है कि आरोपी ने छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड लेकर उसके रिश्तेदारों से संपर्क करना शुरू कर दिया। इस दौरान ‘ममता राणावत’ नाम की एक महिला ने भी खुद को आरोपी की प्रेमिका बताते हुए छात्रा को धमकाया।
पीड़िता के अनुसार 24 जनवरी को आरोपी ने पुराने फोटो के आधार पर फिर ब्लैकमेल कर कैफे बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) की। 17 फरवरी को कॉलेज के बाहर उससे दस्तावेज (Documents) लेकर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की, विरोध करने पर उसे वहीं छोड़ दिया।
छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी अब भी उसके रिश्तेदारों को फोन कर और अन्य माध्यमों से दबाव बना रहा है तथा बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
Author Profile

- My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.
Latest entries
RAJASTHANApril 15, 2026Major Drug Bust by Nimbahera Police Under Operation Trinetra
UDAIPURApril 15, 2026कांस्टेबल पर छात्रा से अश्लील हरकत और ब्लैकमेल का आरोप, मामला दर्ज
RAJASTHANApril 15, 2026New Executive Committee of Dungla Bar Association Sworn In
HEADLINESApril 15, 2026Historic Shift in Bihar Politics as Samrat Chaudhary Set to Become First BJP Chief Minister
