जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाडी (Bhiwadi ACB) द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री रामस्वरूप, कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 1000/- रुपये रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भिवाडी चौकी को एक शिकायत परिवादी से मिली कि अपने व परिवार के सदस्यों की फव्वारा पाइप लाइन (Sprinkler Pipeline) के अनुदान हेतु राजस्थान किसान पोर्टल (Rajasthan Kisan Portal) पर पत्रावली लगाने पर कर्मचारी श्री रामस्वरूप ने उक्त फाइलों को स्वीकृत (Approval) करवाने के लिए 2,000 रुपये PhonePe के जरिए ले लिए और 2500/- रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था।
इस पर एसीबी के श्री अनिल कयाल, उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) के सुपरवीजन में एसीबी चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल, उप अधीक्षक पुलिस (DSP) टीएलओ द्वारा ट्रैप कार्रवाई (Trap Action) की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने परिवादी से 06.04.2026 को 500 रुपये सत्यापन (Verification) के दौरान लेने के बाद शेष 1000/- रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी (Anti Corruption Bureau) द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच (Investigation) जारी है।
Author Profile

- My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.
Latest entries
RAJASTHANApril 10, 2026Villagers Demand Speed Breaker at Devari Intersection Amid Protests
HEADLINESApril 10, 2026Rajasthan Minister Criticizes Congress Over Delhi Visits and Development Projects
HEADLINESApril 9, 2026Rajasthan Set for Transformation with Pachpadra Refinery and Jaipur Metro Phase-2 Projects
RAJASTHANApril 9, 2026जल जीवन मिशन घोटाला: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला
