उदयपुर, 5 अप्रैल । पुलिस थाना फतहनगर ने अवैध मादक पदार्थ (Illegal Narcotics) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 455.230 किलोग्राम डोडा चूरा (Doda Chura) और एक स्कॉर्पियो वाहन (Scorpio Vehicle) जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया।

थाना फतहनगरः महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” (Operation Trinetra) के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली श्रीमती आसिमा वासवानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई।
दिनांक 04.04.2026 को थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया मय टीम तथा थाना मावली पुलिस टीम ने फलीचड़ा बस स्टैंड, फतहनगर पर नाकाबंदी (Police Checking) शुरू की। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो (RJ 27 UC 5623) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा।
पुलिस टीम ने तुरंत पीछा (Chase) करते हुए वाहन के टायर ब्रस्ट कर दिए, जिसके बाद चालक स्कॉर्पियो को कच्चे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 23 कट्टों में भरा कुल 455.230 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद (Recovery) किया गया।
पुलिस ने मादक पदार्थ सहित स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी गोपाल नाथ, पुलिस थाना डबोक द्वारा किया जा रहा है।
Author Profile

- My name is Ganpat Singh Choughan. I am an experienced content writer with 7 years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.
Latest entries
CrimeMay 4, 2026Major Drug Bust: ₹1.5 Crore in Illicit Assets Frozen in Chittorgarh
PoliticsMay 4, 2026BJPs Pulok Gogoi Wins Tinsukia Assembly Seat by a Huge Margin
HEADLINESMay 4, 2026Security Breach at Alwar Central Jail: Seven Mobile Phones Found in Vitamin Containers
EducationMay 4, 2026Rajasthan Minister Inaugurates New Hostel for Meghwal Community Students